परसिया: तुरसी में घर में फांसी पर लटका मिला अधेड़ का शव, मानसिक परेशानी के कारण सबके सोने के बाद लगाई फांसी
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के तुरसी गांव में 56 साल के अधेड का शव फंासी पर लटके पाया गया। मृतक घर में ही फंदे पर लटका था। सुबह मृतक की बहु ने सबसे पहले देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव उतारकर पंचनामा कार्रवाई कर शुक्रवार को एक बजे पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र राजेंद्र भलावी ने बताया कि उनके पिता रात में परेशान थे। उनको बोला गया कि सो जाओ।