मांगरौल: मऊ, रेनगढ,आदि गांवों के किसानों ने नहर के माइनरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर दायींचंबल नहर के अधिकारी को भेजा पत्र
Mangrol, Baran | Jul 21, 2024 बारिश नहीं होने से धान उत्पादक किसान काफी परेशान हैं। दिनरात ट्यूबवैल चलाकर धान उत्पादक किसान अपनी फसल को बचाने के जुगाड़ में लगे हुए हैं। परन्तु पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण धान की फसल सूखने के कगार पर है। मऊ रेनगढ काशीपुरा रिझीया आदि गांवों किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारी को ज्ञापन देकर दायीं मुख्य नहर के माइनरों में पानी छोड़ने की मांग की है।