मांगरौल: मांगरोल से कोटा रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक को भेजा ज्ञापन
Mangrol, Baran | Jul 18, 2024 मांगरोल कोटा मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में बताया कि पिछले कई वर्षों से रोडवेज बस का संचालन बंद हो रहा है। जिसकी वजह से यात्रियों को निजी बसों में सफर करना पड़ रहा है। निजी बस वाले मनमाना किराया वसूल रहे हैं।वही महिला यात्रियों को भी किराए में छूट नहीं मिल रही है।