मांगरौल: अंता मांगरोल विधायक कंवरलाल मीणा ने विधानसभा में पुलिस डीपीसी एवं वेतन पे ग्रेड का उठाया मुद्दा
Mangrol, Baran | Jul 19, 2024 अंता मांगरोल विधायक कंवर लाल मीणा ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 295 के अंतर्गत पुलिस डीपीसी व साप्ताहिक अवकाश एवं वेतन पे ग्रेड के सम्बन्ध में विधानसभा में मुद्दा उठाया विधायक मीणा ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु पुलिस बल निरन्तर कार्य कर रहा है।