मांगरौल: किसानों को फ़सल ख़राबे का मुआवजा राशि दिलाने की मांग को लेकर विधायक ने जिला कलेक्टर को भेजा पत्र
Mangrol, Baran | Jul 20, 2024 अन्ता मांगरोल विधानसभा के विधायक कंवर लाल मीणा ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र के गाँवो में वर्ष 2022 में हुई अत्यधिक बारिश से किसानों की फसल में काफी नुकसान हो गया था जिसे नियमानुसार फसल खराबे का मुआवजा दिया जाना निश्चित है लेकिन दो वर्षों से अधिक समय होने के बावजूद भी किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है ।