मांगरौल: पाडलिया गांव में जनरेटर से उपकरण हुए चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ मांगरोल थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज
Mangrol, Baran | Jul 18, 2024 मांगरोल तहसील क्षेत्र के पाडलिया गांव में बुधवार रात्रि को खलिहान में रखे ठेकेदार के विद्युत जनरेटर की बेटरी व अन्य उपकरण तोड़कर तांबा चोरी हो गया। गुरुवार को मांगरोल थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित संजय गालव ने बताया कि उसके ठेके निर्माण कार्य में काम आने वाले सभी उपकरण रखे हुए थे। चोर इनको चुराकर ले गए।