डुमरांव: नया भोजपुर में जमीन के लेन देन में हुई गोलीबारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, SDPO ने दी जानकारी
Dumraon, Buxar | Mar 1, 2024 नया भोजपुर में शुक्रवार को जमीन के लेन देन में हुई गोलीबारी में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि यह गोलीबारी जमीन लेन देन के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से एक मैगजीन, 1 यूज्ड गोली और 12 जिंदा गोली बरामद हुई है।