डुमरांव: बंझू डेरा गांव में पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में किया चोरी का सामान बरामद, 4 महिला अभियुक्त गिरफ्तार, 3 फरार
Dumraon, Buxar | Feb 29, 2024 डुमरांव थाना क्षेत्र के बंझू डेरा गांव में पुलिस ने एक घर से काफी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया हैं। मामले में पुलिस ने 7 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें से पुलिस ने 4 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं 3 पुरुष अभियुक्त फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।