डुमरांव: डुमरांव अनुमंडल कार्यालय सभागार में विधि- व्यवस्था संधारण व भूमि विवाद के सवाल पर अनुमंडलाधिकारी ने की बैठक
Dumraon, Buxar | Feb 29, 2024 डुमरांव अनुमंडल कार्यालय के सभागार में विधि- व्यवस्था संधारण व भूमि विवाद के सवाल पर अनुमंडलाधिकारी कुमार पंकज द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। भूमि व राजस्व उप समाहर्ता शहजाद हुसैन संग अनुमंडलाधिकारी कुमार पंकज ने बैठक के दौरान मातहत को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधि- व्यवस्था संधारण व भूमि विवाद के निष्पादन के प्रति सचेष्ट रहने को लेकर कई निर्देश दिए गए।