डुमरांव: डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों के रिक्त पदों पर बहाली का डुमरांव विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
Dumraon, Buxar | Mar 1, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल, केसठ पीएचसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावानगर सहित अन्य कई अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा डुमरांव विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने विधानसभा सत्र के शून्यकाल में उठाया है। विधायक ने प्रश्न पूछते हुए सदन को यह अवगत कराया कि इन सभी अस्पतालों में डॉक्टरों के स्वीकृत पदों से बेहद कम, लगभग एक तिहाई ही चिकित्सक पदस्थापित है।