डुमरांव: नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय चौक के समीप एक कपड़ा दुकानदार पर चली, एक गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद
Dumraon, Buxar | Mar 1, 2024 नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय चौक के समीप एक कपड़ा दुकानदार पर गोली चला दी गई। इस दौरान दो राउंड फायरिंग की बात भी सामने आई है। हालांकि दुकानदार ने साहस का परिचय दिया और फायरिंग करने वाले युवक को धक्का दे गिरा दिया जिससे उसका पिस्टल भी पड़ोस के दुकान के सामने जा गिरी। इस दौरान मौके पर मौजूद आसपास के दुकानदारों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया।