महादेव घाट में छठ सफाई के दौरान निगम अमले ने जेसीबी से छतिग्रस्त किया नाविकों का तीन नाव ।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने उठाई आवाज
निगम प्रशासन ने लिखित में तीन नए नाव बनाकर देने का वादा किया।
बीते रात छठ पर्व को देखते हुवे महादेव घाट में नगर निगम प्रशासन जोन 8 कमिश्नर द्वारा साफ़ सफाई करवाया जा रहा था । लेकिन निगम प्रशासन द्वारा बिना कोई पूर्व सूचना दिए जेसीबी को काम पर लगा दिया गया जिससे महादेव घाट में सैलानियों को घुमाने वाला तीन नाव पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया । जैसे ही नाविको को सूचना मिली जेसीबी ड्राइवर की रोका और हटाया जिससे और नावो को नुकसान होने से बचाया जा सका ।
आज दिनभर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानियों पदाधिकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । विरोध प्रदर्शन के बीच जोन आठ कमिश्नर राजेश्वरी पटेल पहुचीं । उपायुक्त रवि राही से क्रान्ति सेना अध्यक्ष डॉ अजय यादव , युवा क्रान्ति सेना अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा और मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा की निगम मुख्यालय में चर्चा हुई पीड़ित तीनो नाविक भी साथ में उपस्थित थे और पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा भी उपस्थित रहे ।
निगम प्रशासन द्वारा एक माह में तीनों पीड़ित नाविको को तीन नए नाव बनाकर देने और इस दौरान कलेक्टर दर पर रोजगार उपलब्ध करने की लिखित में आश्वासन दिया गया है ।
#krantisena #chhattisgarh #amitbaghel #reels #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Nov 13, 2026