कोंडागांव को ₹117.87 लाख के विकास कार्यों की सौगात
कोंडागांव शहर में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
🔹 ₹10.67 लाख— केंद्रीय लाइब्रेरी परिसर में ओपन थिएटर का लोकार्पण
🔹 ₹41.14 लाख — जिला अस्पताल में एमसीएच एक्सटेंशन रूम का लोकार्पण
🔹 ₹12 लाख — सरगीपाल आवास पारा में आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण
🔹 ₹25 लाख — तहसील पारा वार्ड-2 में मॉडल आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन
🔹 ₹19.23 लाख — सुभाष चंद्र बोस वार्ड में प्राथमिक स्कूल भवन का भूमिपूजन
🔹 ₹9.83 लाख — नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण
इन विकास कार्यों से विद्यार्थियों, महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि कोंडागांव के समग्र विकास के लिए विकास कार्यों का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
विकास की ओर बढ़ता कोंडागांव, सुविधाओं के साथ मजबूत होता विश्वास।
#कोंडागांव #विकास #स्वास्थ्य #शिक्षा #महिला_बाल_विकास सुशासन_सरकार