त्योहारों में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के लिए जांच अभियान
त्योहारी सीजन के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोण्डागांव जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘बने खाबा-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
📌 19 अगस्त: शहर के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर पनीर एवं मिठाइयों के 04 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
📌 20 अगस्त: विभिन्न वितरक फर्म एवं डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर, सूजी रस्क, बेसन, खाद्य तेल, घी, चावल एवं टॉफी के 07 नमूने संकलित किए गए।
इस तरह अब तक कुल 11 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों का उचित रख-रखाव करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आम नागरिकों एवं कारोबारियों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सूचना-शिक्षा-संचार सामग्री के पर्चों का वितरण किया गया।
आगामी त्योहारी अवधि में भी निरीक्षण, नमूना संकलन और जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।
#खाद्य_सुरक्षा #FoodSafety कोंडागांव जनजागरूकता बने_खाबा_बने_रहिबो
1 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 27, 2026