चाचौड़ा: गुना जिले व ब्लॉक के वॉलिंटियरों को आपदा के समय सूझबूझ से बेहतर निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया गया
04 नवम्बर 2026 दोपहर 1: बजे
होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सिविल डिफेंस वॉलंटियर के सात दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने पीजी कॉलेज गुना में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा के समय संयम बनाए रखना और परिस्थितियों के अनुरूप त्वरित एवं उचित निर्णय लेना बेहद जरूरी है।