लालबर्रा: सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति मिरेगांव में भक्तिभाव से विराजित हुई माता रानी की प्रतिमा
सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति हनुमान चौक, मिरेगांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वमंगला माता रानी की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा पूरे भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ विराजित की गई। 11 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे पंडित शुक्ला जी के द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मातारानी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना संपन्न कराई गई। समिति के पदाधि