अन्ता: ग्राम पंचायत मिर्ज़ापुर में जिला परिषद सदस्य इंद्रा सुमन ने नरेगा कार्यों का किया निरीक्षण
Antah, Baran | Jan 13, 2025 जिला परिषद सदस्य इंद्रा सुमन ने ग्राम पंचायत मिर्ज़ापुर में चल रहे नरेगा कार्य चारागाह भूमि पर खाई फेंसिंग एवं फलदार वृक्षारोपन कार्य व तालाब खुदाई कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो मस्ट्रोलो में खाई फेंसिंग व एक मस्टरोल में तालाब खुदाई कार्य में मेटो के पास निरीक्षण बुक नही मिली। सभी मजदूरों द्वारा टास्क के अनुसार कार्य किया जा रहा था।