अन्ता: धाकड़ समाज मंदिर अंता पर सर्व धाकड़ समाज की तहसील बैठक आयोजित हुई
Antah, Baran | Jan 13, 2025 गगचाना के भाजपा नेता पप्पू धाकड़ पर गत दिनों हुए जानलेवा हमले के वास्तविक अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारां में 20 जनवरी को प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने को लेकर अजीतपुरा अंता स्थित धाकड़ समाज मंदिर पर सर्व धाकड़ समाज की तहसील बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में तहसील क्षेत्र के गांवों से पहुंचे लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी।