गुलाना: सलसलाई के पास सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई माैत
सोमवार को सलसलाई के पास सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सलसलाई थाना पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार अकोदिया की ओर से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।