गुलाना: ग्राम कोहलिया में महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोहलिया में एक महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में अकोदिया थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कोहलिया निवासी सुशीला बाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि बालमुकुंद ने उसके साथ मारपीट कर गाली गलाैज की।