गुलाना: अकोदिया क्षेत्र के सात गांव में चार घँटे बन्द रही बिजली सप्लाई, गर्मी से परेशान हुए लोग
अकोदिया मंडी क्षेत्र के सात गांव में गुरुवार को सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक 4 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रही। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी अनुसार श्यामपुर फीडर की लाइन का प्री मानसून मेंटेनेंस एवं आवश्यक रखरखाव कार्य किया गया। जिसके चलते ग्राम मायापुर, मगरोला, उण्डई, चितोड़ा, श्यामपुर, बाढ़पुर एवं चितौनी ग्राम में बिजली सप्लाई बंद रही।