गुलाना: ग्राम मदाना में कचरे के ढेर में लगी आग, फायर ब्रिगेड टीम ने पानी डालकर आग पर पाया काबू
ग्राम मदाना में बुधवार को कचरे के ढेर में आग लग गई। काफी देर तक यह आग जलती रही। गांव के लोगों ने आग पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। किंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ऐसे में फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम ग्राम मदाना पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। जिस जगह पर कचरे में आग लगी थी वहां आसपास घर भी हैं।