गुलाना: रुपयों के लेनदेन को लेकर ग्राम खरसोदा में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम खरसोदा में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाली गलाैज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार महेश निवासी खरसोदा की शिकायत पर राहुल निवासी खरसोदा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।