सैदपुर: 90 वर्ष पुराने संस्कृत महाविद्यालय की जमीन के विवाद में शुरू हुई जांच, ADM और SDM ने स्थलीय निरीक्षण कर जुटाए साक्ष्य
सादात नगर के वार्ड 9 स्थित लगभग 90 वर्ष पुराने अनुदानित संस्कृत महाविद्यालय भवन को ध्वस्त कर उस जमीन पर नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण कराए जाने के प्रकरण ने अब तूल पकड़ लिया है। डीएम के निर्देश पर गठित जाँच टीम में शामिल अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) सुनील त्रिवेदी और सैदपुर एसडीएम ज्योति चौरसिया ने स्थलीय निरीक्षण किया और मामले से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल की।