मड़ावरा: मड़ावरा सीएचसी इमरजेंसी वार्ड में निकला सांप, छिपकली का किया शिकार, मरीजों और तीमारदारों में मची अफरा-तफरी
मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में रविवार रात करीब 9 बजे अचानक सांप निकल आने से मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ फीट लंबा काला सांप दिखाई दिया। सांप ने वार्ड में मौजूद एक छिपकली को अपना शिकार बना लिया। जब वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए सांप को वार्ड से बाहर निकाला दिया है।