हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को नैनीताल पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल भी बरामद किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और मैन्युअल इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के निवासी हैं और पूछताछ में उन्होंने वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। त्वरित कार्रवाई और सफल खुलासे पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
#Haldwani #Mukhani #NainitalPolice #BreakingNews #CrimeNews #Snatching #GoldEarring #PoliceAction #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #SSP #HaldwaniExpressNews #InstagramReels #YouTubeShorts #FacebookReels #IndiaNews
Haldwani, Nainital | Aug 2, 2026