वीकेंड पर नैनीताल पुलिस अलर्ट 🚨
वीकेंड पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
भवाली एवं कैंची धाम क्षेत्र में यातायात के सुचारु संचालन हेतु प्रमुख मार्गों, तिराहों एवं चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर प्रभावी यातायात प्रबंधन, डायवर्जन एवं पार्किंग की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
👮♂️ नैनीताल पुलिस की पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं से अपील—
🔹 यातायात नियमों का पालन करें एवं निर्धारित गति से वाहन चलाएं।
🔹 अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।
🔹 नो-पार्किंग जोन एवं सड़क किनारे वाहन पार्क न करें।
🔹 ओवरस्पीडिंग एवं गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें।
🔹 कैंची धाम दर्शन के लिए निर्धारित यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।
🔹 ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें।
#UttarakhandPolice
#NainitalPolice #TrafficManagement #WeekendAlert #KainchiDham