मोकामा: मोकामा में निर्माणाधीन नाले में गिरे घोड़े के बच्चे को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया
Mokameh, Patna | Apr 15, 2025 मोकामा के एक निर्माणाधीन नाले में मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे एक घोड़े का बच्चा गिर गया। जब स्थानीय लोगों ने देखा तो उसे निकालने की कवायद शुरू कर दी गई। उसके बाद नगर परिषद मोकामा के द्वारा घोड़े के बच्चे के रेस्क्यू के लिए जेसीबी भेजा गया। स्थानीय लोगों एवं नगर परिषद के प्रयास से रेस्क्यू सफल हुआ और घोड़े के बच्चे को नाले से सुरक्षित निकाल लिया गया।