मोकामा: मोकामा के चाराडीह में भारी बारिश से बाबा चौहरमल मेले के अंतिम दिन मिट्टी दलदल में बदल गई, सैकड़ों वाहन फंसे
Mokameh, Patna | Apr 13, 2025 मोकामा के चाराडीह में बाबा चौहरमल मेले के अंतिम दिन रात्रि में भयानक बारिश होने से टाल की काली मिट्टी दलदल में बदल गई और सैंकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। रविवार को 2 बजे देखा गया कि उन वाहनों को कोई कंधे पर उठकर ले जा रहे हैं तो कहीं ट्रैक्टर से गाड़ियां खींचकर ले जा रहे हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।