फूलिया कलां: फूलियाकलां सीएचसी को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा, ₹2.56 करोड़ मंजूर
फूलियाकलां। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए फूलियाकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की अनुशंसा पर डीएमएफटी फंड से 2 करोड़ 56 लाख 75 हजार 500 रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है।