पिछोर: पिछोर की ग्राम पंचायत छिरवाहा में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने चक्का जाम किया, प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिरवाहा में आज शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया।जानकारी के अनुसार गांव में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है,इसी से परेशान होकर आज गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोला और सड़क पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया।