पिछोर में 51 पंचायतों को मिले पानी के टैंकर
पिछोर। विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने गुरुवार को छत्रसाल स्टेडियम में विधायक निधि से 51 ग्राम पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए। इससे पहले 69 पंचायतों को टैंकर दिए जा चुके हैं। अब विधानसभा की 137 में से 120 पंचायतें टैंकरयुक्त हो गई हैं, जबकि 17 पंचायतों को जल्द टैंकर दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भैयासाहब लोधी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सरपंचों के भाजपा में शामिल होने का दावा भी किया गया।
Sukhdev Shingh