केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को अशोकनगर-पिपरई मार्ग पर ओर नदी पर बने 120 मीटर लंबे नए पुल का उद्घाटन किया। लगभग 7 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुल का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद सिंधिया स्वयं पैदल पुल पर पहुंचे और उसकी गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया।