बहल: कामगार कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान बने अनील कुमार पाल
Bahal, Bhiwani | Feb 25, 2024 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केसीसी) के ब्लॉक प्रधान हाईकमान से विचार विमर्श के उपरांत नियुक्ति किए गए हैं। लोहारू ब्लॉक से केसीसी का प्रधान बारवास के अनील कुमार पाल को बनाया गया है।ब्लॉक प्रधान के पद पर मनोनित होने पर अनील पाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित विभिन्न नेताओं का आभार प्रकट किया है।