बहल: हवलदार बलबीर सिंह श्योराण सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में हुए विलिन,अंतिम यात्रा में उमड़ा नागरिकों का हुजूम
Bahal, Bhiwani | Feb 22, 2024 पश्चमी बंगाल के वैष्णव नगर में गांव मंढोली कलां के लाल हवलदार बलबीर सिंह श्योराण का पार्थिव शरीर वीरवार को उनके पृतिक गांव मंढोली कलां में लाया गया। हर किसी की आंखे नम तो थी लेकिन गर्व से सीना चौड़ा था। अपने सपूत को श्रद्धाजंलि देने के लिए पूरा हुजूम उमड़ पड़ा। गांव के हर चौराहे व गली में महिलाएं व बच्चों की टोली देश के वीर सपूत की एक झलक पाने का आतुर थे।