बहल: ग्राम पंचायत सेहर में अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी के लिए प्रस्ताव पास, लगाया जाएगा जुर्माना
Bahal, Bhiwani | Feb 21, 2024 उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहर ने बुधवार को ग्राम पंचायत की बैठक कर नशे जैसी बुराई को समाप्त करने के लिए सराहनीय पहल की है। ग्राम पंचायत सेहर की सरपंच सुनीता कुमारी व सरपंच प्रतिनिधि संदीप ढिल्लो की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गई।आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि में सार्वजनिक जगह पर हो रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए।