बहल: लोहारू हलके के 16 सडक़ मार्गों का निर्माण कार्य के लिए 20 करोड मंजूर: कृषि मंत्री जेपी दलाल
Bahal, Bhiwani | Feb 20, 2024 हलके के सडक़ मार्गों को सुगम बनाने के लिए प्रदेश की सरकार ने इनके निर्माण के लिए 20 करोड़ रूपये की राशि मंजूर की है।कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि लोहारू क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने तथा किसानों के उत्पादों को अनाज मंडी तक ले जाने के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 16 सडक़ों के निर्माण के लिए करी 20 करोड़ की राशि मंजूर किए।