बहल: संजीवनी किड्स स्कूल में विद्यालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक उत्सव का किया आयोजन
Bahal, Bhiwani | Feb 24, 2024 नगर स्थित संजीवनी किड्स स्कूल में शनिवार को विद्यालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा उपस्थित जनों का मन मोह लिया।