मेहगांव: शासकीय कन्या विद्यालय गोहद के सामने शराब के नशे में धुत अधेड व्यक्ति गंदे नाले में घुसा, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
Mehgaon, Bhind | Jul 25, 2024 शासकीय कन्या विद्यालय गोहद के सामने लगभग 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर गंदे नाले में घुस गया।और कीचड़ एवं गंदे पानी में लेटा रहा जिसे काफी मशक्कत के बाद स्थानीय नागरिकों ने बाहर निकाला। जिसका सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नाले में पड़ा हुआ व्यक्ति गोहद के वार्ड क्रमांक 13 रैनी मोहल्ला का बताया जा रहा है।