मेहगांव: वार्ड नंबर-3 गोरमी में मज़दूरी के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Jul 27, 2024 गोरमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी विकास उर्फ गोलू पुत्र सियाराम जाटव निवासी वार्ड 6 गोरमी ने पुलिस को बताया। कि राजकुमार जाटव निवासी बुधारा एवं महेश जाटव निवासी वार्ड नंबर 3 गोरमी ने अस्पताल के पीछे वार्ड नंबर 3 गोरमी में मजदूरी के पैसे मांगने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।