चकरनगर: मण्डल चकरनगर में भाजपा ने 16 शक्ति केंद्रों की बैठकों में संगठन की मजबूती पर किया मंथन
बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं में समन्वय पर दिया जोर चकरनगर। भाजपा चकरनगर मंडल के सभी 16 शक्ति केंद्रों पर रविवार शाम 5 बजे तक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।