भीलवाड़ा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक का उसी के स्टाफ ने अश्लील वीडियो बना लिया। दूसरे नंबर से मालिक को वॉटसएप पर वीडियो भेजा और 90 लाख रुपए की डिमांड की।लगातार धमकियों से परेशान हॉस्पिटल संचालक ने सुभाष नगर पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की रिपोर्ट पर बुधवार को अस्पताल के 4 हॉस्पिटल स्टाफ को हिरासत में लिया।