प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 02 जून 2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
-----शिवहर जिले की 13 पंचायतों में 'सहयोग शिविर' का सफल आयोजन, जन-समस्याओं का मौके पर हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
-------
बिहार सरकार के दिशा-निर्देशानुसार, आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जमीन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.06.2026 को शिवहर जिला अंतर्गत सभी पांच प्रखंडो के कुल-13 चिन्हित पंचायतों में विशेष 'सहयोग शिविर' का भव्य आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने खुद मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनीं। इन सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य से आज सभी चयनित पंचायतों में कुल-908 प्राप्त आवेदनों में से 779 आवेदनों का सफल निष्पादन कर दिया गया।
शिविरों में मुख्य रूप से निम्नलिखित विभागों के स्टॉल लगाए गए थे:-
1. राजस्व एवं भूमि सुधार (दाखिल-खारिज, एलपीसी, भूमि विवाद)
2. सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन)
3. आपूर्ति विभाग (नया राशन कार्ड, नाम जोड़ना/सुधार)
4. पंचायती राज एवं मनरेगा (जॉब कार्ड, ग्रामीण विकास कार्य)
5. स्वास्थ्य विभाग (निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण)
6. विधुत विभाग (बिजली बिल सुधार इत्यादि)
जिलाधिकारी ने शिविर निरीक्षण के क्रम में ऑन-द-स्पॉट कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा: "जनता की समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सहयोग शिविर का मकसद केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि पारदर्शी तरीके से उनका त्वरित निस्तारण करना है। जो भी आवेदन आज लंबित रह गए हैं, उन्हें अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादित कर संबंधित लाभुक को सूचित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
Sheohar, Bihar | Jun 3, 2026