भीलवाड़ा: टीबी से जंग जीतने वाली कमला गाडरी ने जरूरतमंदों के लिए ग्रामीण सेवा शिविर बनाया, बन रहे उम्मीदों का सहारा
ग्राम पंचायत सोनीयाणा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ने एक बार फिर से आमजन के जीवन में नई रोशनी जगाई। 21 वर्षीय कमला गाडरी, जो लंबे समय से टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। कमला ने समय पर जांच, नियमित दवा, पोषण सामग्री और सरकारी योजनाओं का लाभ पाकर ग्रामीण सेवा शिविर में अपने स्वस्थ होने की कहानी को किया साझा।