भीलवाड़ा: महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, परिजन हो रहे परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
भीलवाड़ा जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बुनियादी सुविधाओं की कमी एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।मोर्चरी के बाहर न तो छाया की व्यवस्था है न ही कोई टीन शेड लगा हुआ है, पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है जिससे परिजनों को गर्मी और धूप में घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ता है।