भीलवाड़ा: आजाद नगर में ट्रक चालक चिराग सिंह की संदिग्ध मौत, ससुर ने जांच की मांग की, मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम
आजाद नगर में एक ट्रक चालक चिराग सिंह की अचानक तबीयत बिगडने के बाद मौत हो गई। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन मोड का निम्बाहेड़ा ले गये। ससुर के मौत को संदिग्ध बताने के बाद शव को गांव से यहां जिला अस्पताल लाकर बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।