भीलवाड़ा: सिंगोली चारभुजा के पास तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाई गंभीर घायल
बीगोद थाना क्षेत्र के सिंगोली चारभुजा के समीप बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने बाईक सवार दो चचेरे भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां एक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।