भीलवाड़ा: शहर चलो अभियान के तहत पट्टे जारी करने की मांग, विधायक अशोक कोठारी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए शहर चलो अभियान 2025 में भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों में एक बड़ी कमी बताते हुए मुख्य सचिव सुधांश पंत को पत्र लिखा है। विधायक कोठारी ने पत्र बताया कि नए नियमों से हजारों परिवारों को आवासीय पट्टे मिलने में दिक्कत आ सकती है, जबकि सरकार की मंशा सभी को पट्टे देने की है।