तुलसीघाट पर गंगा नदी में कर्नाटक निवासी व्यक्ति का शव मिला, परिजनों से कहा- मैं बैकुंठ धाम जा रहा हूं
Sadar, Varanasi | Jan 11, 2025 वाराणसी के तुलसी घाट पर एक व्यक्ति को शव शनिवार सुबह मिला है। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों। ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को गंगा से निकाल कर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में बताया जा रहा है कि गोविंद उम्र 65 वर्ष प्लॉट नंबर 44 नेहरू कॉलोनी वेलेरी कर्नाटक के रहने वाले थे जो कि गुरुबाग के किसी होटल में रुके हुए थे।