🚨 छतरपुर के हथना में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरे पिता-पुत्र, बेटे का शव बरामद, पिता की तलाश जारी
📍 छतरपुर म प्र| हथना
जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र हथना गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में ट्रैक्टर चलाते समय संतोष यादव और उनका बेटा ट्रैक्टर समेत कुएं में जा गिरे। हादसे के बाद बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें बेटे का शव कुएं से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि पिता संतोष यादव की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष यादव धनतेरस पर नया ट्रैक्टर खरीदकर लाए थे। घटना के समय खेत में पिता, बेटा और बेटी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर तेजी से आगे बढ़ा और करीब 5 फीट ऊंची कुएं की मुंडेर पर चढ़ते हुए पिता-पुत्र समेत कुएं में जा गिरा।
हादसे के दौरान पास में पानी का पंप चला रहे चचेरे भाई ने बच्चे को बचाने के लिए कुएं में रस्सी डाली। बच्चे ने रस्सी पकड़ भी ली थी, लेकिन रस्सी टूट जाने से वह दोबारा कुएं में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। बेटे का शव बरामद कर लिया गया है तथा पिता की तलाश की जा रही है।
इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने हादसे की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
✍️ Hindustan Media 24x7 सच के साथ, हर पल… 24x7
#Chhatarpur #Hathna #BreakingNews #TractorAccident #LalitaYadav #HindustanMedia247 #MP #bundelkhand #chhatarpur